Monday, February 27, 2012

दिल तो बच्चा था ...........


मेला लगता था कभी हमारे दिल में भी प्यार का ...........
ईना मीना डीका से प्यार भरी तकरार का ...........
जब बजा करती थी उनके पैरों में पायल ...........
तब दिल मेरा हो जाता था घायल ...........
घायल दिल की दवा तो सिर्फ आपके पास थी ...........
इस नादाँ दिल को आप जैसी हसीं की तलाश थी ...........
जब देखी आपकी जुल्फें तो ख्याल घटाओं का आ गया ...........
आँखों को देख कर लगा की बादल भी आज शराब बरसा गया ...........
और आपके हुस्न की तो बात ही क्या है ...........
जब इक नजर सुर्ख नाजुक लरजते होटों से मिली ...........
तो लगा जैसे ताजे गुलाब की ताजी कली खिली ...........
अब इस नटखट दिल के अरमान शांत न थे ...........
बात अलग है की हमारे मुंह में दांत न थे ...........
पर आंखें जवान थी यही अच्छा था ...........
60 साल की उम्र थी तो क्या दिल तो बच्चा था ........... 
     

Sunday, February 19, 2012

गर वो मुझको मिला न होता......

मैं इस कदर हसीं न होता.........
गर वो मुझको मिला न होता........

रह जाती दिल मैं कसक, बे-इन्तहां हंसने की....
पलकें भी गिला करती, हद होती है गीला करने की....
खूबसूरत जिन्दगी कभी न जी पता.......
 गर वो मुझको मिला न होता........

देख न पाता कभी आँखों के समुंदर........
मेरी ख्वाहिश रह जाती मेरे अन्दर......
किस्मत पे अपनी कभी गुमां न होता.......
गर वो मुझको मिला न होता........

चाहतो की दुनिया मैं, इक चाहत को भी तरस जाता......
बहार को भी मुझ पर तरस आता...
अपनी पसंद पर यूँ न इतराता....
गर वो मुझको मिला न होता........

चाँद कभी मेरे साथ न होता.........
होटों को होटों का एहसास न होता.......
मैं खुद मैं ही सिमट के रह जाता.......
गर वो मुझको मिला न होता........

मैं इस कदर हसीं न होता.........
गर वो मुझको मिला न होता.......