बाहों से तेरी छूट कर जाने किधर जाऊंगा मैं
बिन तेरे ऐ दोस्त टूट कर बिखर जाऊंगा मैं
मैं तो एक दरिया हूँ मेरी हद का मुझे पता नहीं
बिन तेरे एक छोटी सी लहर मैं सिमट जाऊंगा मैं
बाहों से तेरी छूट कर जाने किधर जाऊंगा मैं
बिन तेरे ऐ दोस्त टूट कर बिखर जाऊंगा मैं
जो किया तुने मुझे खुद से अलग इस कदर
अपने ही साए से बेवजह बिछड़ जाऊंगा मैं
बाहों से तेरी छूट कर जाने किधर जाऊंगा मैं
बिन तेरे ऐ दोस्त टूट कर बिखर जाऊंगा मैं
मन की झोंका हूँ हवा का बहना मेरी आदत है
यूं तुम्हारे बिना बहते बहते ठहर जाऊंगा मैं
बाहों से तेरी छूट कर जाने किधर जाऊंगा मैं
बिन तेरे ऐ दोस्त टूट कर बिखर जाऊंगा मैं..........

wah g wah....man gye
ReplyDeletedhanyawad
ReplyDelete